Dhanbad News: महेशपुर में ब्लास्टिंग के लिए बोरहॉल कार्य ग्रामीणों ने रुकवाया, विस्थापन व सुरक्षा की मांग
धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में संचालित श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा शुक्रवार शाम ब्लास्टिंग के लिए कराए जा रहे बोरहोल कार्य को राजधानी क्वार्टर के महिला-पुरुष ग्रामीणों ने विस्थापन और सुरक्षा की मांग को लेकर रोक दिया। ग्रामीणों ने बोरहोल मशीन को कार्यस्थल तक नहीं जाने दिया, जिसके कारण मशीन बिना बोरहोल किए लौट गई। सूचना पर बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किए बिना घनी आबादी के निकट कोयला खनन किया जा रहा है। आउटसोर्सिंग कंपनी की लगातार हो रही हैवी ब्लास्टिंग से पत्थर घरों और आंगनों में गिर रहे हैं, जिससे जान-माल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.