धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: महुदा थाना क्षेत्र के मुचराइडीह जंगल में गुरुवार को महुदा सीआईएसएफ व महुदा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया। गुप्त सूचना पर चलाए गए अभियान में जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखा गया लगभग 40 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। जब्त कोयले को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुनीडीह कोलियरी प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया गया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर बीरेन्द्र कुमार कर रहे थे। अभियान में पोस्ट कमांडर राकेश रॉकी, सीआईएसएफ एवं महुदा पुलिस के जवान भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया निरीक्षण, 120 टन अवैध कोयला जब्त यह भी पढ़ें- Dhanbad News: केशलपुर में सीआईएसएफ ने जब्त किया 35 टन अवैध कोयला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...