धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: भाटडीह ओपी क्षेत्र के महुदा ग्राम पंचायत स्थित महुदा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट में बुधवार रात अपराधियों ने धावा बोलकर केबल समेत बिजली के कई सामान चोरी कर लिए। चोरों ने बिजली के दो पैनल बोर्ड तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के बाद महुदा बस्ती, छत्रुटांड़, पदुगोड़ा एवं सिंगड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बाईडीह में दो साल से जलमीनार खराब, 100 परिवार के समक्ष पेयजल संकटघटना की जानकारी गुरुवार सुबह प्लांट कर्मी पानी की आपूर्ति शुरू करने पहुंचे तो परिसर में टूटे पैनल बोर्ड व अन्य सामान बिखरे मिले। जांच में केबल, बिजली के तार समेत कई सामान गायब मिले। इसके बाद भाटडीह ओपी पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधि...