Dhanbad News: महिला पर चाकू से हमला करने का आरोपी भेजा गया जेल
धनबाद, जुलाई 2 -- Dhanbad News: महुदा पुलिस ने राधानगर निवासी भीम सिंह को अपने पड़ोसी शंकर दास की पत्नी गीता देवी पर चाकू से हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 26 जून की दोपहर गीता देवी गांव के तालाब में स्नान करने गई थी। इसी दौरान भीम सिंह वहां पहुंचा और महिला से दूसरे घाट पर जाकर स्नान करने को कहा। इनकार किए जाने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
घटना का विवरण आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भीम सिंह ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में गीता देवी के गर्दन पर गंभीर चोट लगी। घायल अवस्था में गीता देवी किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर महुदा थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने पहले उसका उपचार करवाया और फिर मामले की जांच शुरू की।
आरोपी की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.