धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। हीरापुर चिरागोड़ा स्थित प्रोफेसर कॉलोनी की एक महिला ने निखिल चंद्र ठाकुर पर गलत नीयत से घर में घुस कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर बुधवार को धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला का आरोप है कि पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर तीन पड़ोसी वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...