Dhanbad News: महिला और नाबालिग बच्ची से मारपीट में दो गिरफ्तार
धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद पांच नंबर हरिजन बस्ती में घर में घुसकर महिला और नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कतरास पुलिस ने गुरूवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों घायलों का इलाज निचितपुर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में बुधवार को यमुना दास ने कतरास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि संजय दास और जठला रविदास ने उनके घर में घुसकर पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने संजय दास (36) और जठला रविदास (52), दोनों निवासी रविदास बस्ती, छाताबाद पांच नंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.