Dhanbad News: महिलाओं ने घेरा विद्युत कार्यालय, मिला ट्रांसफॉर्मर
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: पिछले चार दिनों से बिजली संकट झेल रही पाथरडीह परघाबाद बस्ती, छठ तालाब मोहल्ला नीचे बस्ती आदि स्थानों की महिलाओं का गुस्सा सोमवार को भड़क गया। झरिया विधायक की प्रतिनिधि पूनम देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं नुनूडीह स्थित डिगवाडीह विद्युत वितरण बोर्ड कार्यालय पहुंचीं। जमकर हो हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए विरेध प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद कार्यपालक अभियंता से वार्ता हुई। तत्काल ट्रांसफॉर्मर मंगाकर परघाबाद बस्ती में लगाने के लिए भेजा गया। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। परघाबाद बस्ती में नए ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पण पूनम देवी ने किया। मौके पर प्रदर्शन में किरण देवी, कविता देवी, सोमा देवी, तृप्ति चटर्जी, ज्योति देवी, रीता देवी, सोनी देवी, रीता देवी, राखी देवी सुशीला देवी आदि उपस्थित थे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.