धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: पाथरडीह पुलिस को मवेशी तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मौके से फरार तीसरे आरोपी भौंरा 7 नंबर निवासी 47 वर्षीय मुस्तकीम अंसारी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी बिट्टू कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को पकड़ा था, जिसमें एक मवेशी को बांधकर कसाई खाने में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। उस दौरान पुलिस को देखकर वाहन चालक मुस्तकीम अंसारी स्कॉर्पियो खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था, जबकि पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।घटना के बाद से ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी खुर्शीद आलम अब भी फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...