धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तेतुलियाटांड़ बस्ती के समीप लग्जरी कार से मवेशी चोरी के मामले में पुलिस ने भूली निवासी अरमान को बलेनो कार में लदे एक मवेशी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक अर्टिगा कार भी जब्त की। पुलिस के अनुसार कार में सवार अन्य अपराधी कार्रवाई देखकर भाग निकले। बरामद मवेशी को गोशाला भेज दिया गया। पुलिस ने अरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानेदार विवेक चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर अरमान को भूली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व कार से मवेशी चोरी करने की घटना का सीसीटीवी फुटेज जांच के बाद खुलासा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...