धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: भूली। मनोकामना हनुमान मंदिर सी ब्लॉक में सोमवार को 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद रेमा सिंह, पूर्व पार्षद अशोक यादव, मिथिलेश पासवान, मनोज सिंह आदि मौजूद थे। अखंड हरी कीर्तन में नवीन कुमार उर्फ मौसम की मंडली ने ऐसा शमा बांधा कि लोग हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर झूमते रहे। कार्यक्रम के आयोजन में गुलशन कुमार, विनोद सिंह, संतोष सिंह, सोनू कुमार, बबलू सिंह, ध्रुव साव, अरुण, बीडी, विशु आदि सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...