धनबाद, अक्टूबर 15 -- बीसीसीएल की रेफरल नीति पर सवाल Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। कोल इंडिया के अस्पतालों से रेफर की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कई स्तरों पर प्रबंधन को शिकायत मिल रही है। बीसीसीएल में भी रेफर की व्यवस्था पर भेदभाव के आरोप लगे हैं। शिकायत में कहा गया कि कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए इलाज की सुविधा में दोहरी नीति है। शिकायतकर्ता ने बीसीसीएल के निदेशक मंडल को पत्र लिखकर चिकित्सा रेफरल नीति में कथित असमानता का मुद्दा उठाया है। कहा गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने इलाज के लिए पसंद के अस्पताल का चयन कर सकते हैं, जबकि कार्यरत कर्मचारियों को रेफरल प्रक्रिया के दौरान कई तरह के दबाव का सामना करना पड़ता है। वर्तमान व्यवस्था में सेवानिवृत्त कर्मियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में से अपनी पसंद का अस्पताल चुनने की सुवि...