धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: धनसार थाना क्षेत्र की मनईटांड कुम्हारपट्टी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास आपसी रंजिश में लड़कों ने दो युवकों पर तलवार, लोहे के रॉड और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में सिकंदर कुमार और उसका दोस्त राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल सिकंदर कुमार ने मामले में गजुआटांड़, मनईटांड़ और दुहाटांड़ के 10 लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में मनईटांड झारखंड ऑफिस के पास रहने वाले सिकंदर ने बताया कि 13 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े बजे वह बजरंगबली मंदिर कुम्हारपट्टी के पास बैठकर अपने दोस्त पथराकुल्ही निवासी राहुल कुमार के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान 10 लड़के वहां पहुंचे और जान से मारने की नीयत से दोनों दोस्तों को घेर लिया और लाठी, डंडे, रॉड व धा...