Dhanbad News: मनईटांड़ में चार घंटे गुल रही बिजली
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: धनबाद। मनईटांड़ छठ तालाब के आसपास क्षेत्रों में बुधवार को लोगों को चार घंटे बिजली संकट का सामना करना करना पड़ा। लोग दिनभर परेशान रहे। बिजली सुबह 10 बजे गई, जो दोपहर दो बजे के बाद बहाल की गई। तब लोगों को राहत मिली। बिजली विभाग के अभियंता का कहना है कि क्षेत्र में तकनीकी खराबी आई थी। इस कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बता दें कि बारिश के मौसम में छोटी-छोटी खराबी हर दिन आ रही है, जिससे लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.