धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: महुदा बस्ती में शादी समारोह में शामिल होकर बोकारो के अलकुशा लौट रहे लोगों पर बारकी पुल के पास मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी को एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में 29 वर्षीय सबा अहमद, सात वर्षीय सुफियान अंसारी और 12 वर्षीय नाजरीन परवीन शामिल हैं। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। यह भी पढ़ें- Gridih News: बिरनी के हमले में छह लोग घायल, उपचार के बाद रेफर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...