धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: लोयाबाद। मदनाडीह स्थित एक परचून दुकान में शनिवार की देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई, जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे। दुकानदार रवि साव ने बताया कि चोर हंगे खाद्य एवं डेयरी उत्पाद अपने साथ ले गए। हालांकि, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...