धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: बीसीसीएल सीवी एरिया 12 के दहीबाड़ी कोलियरी गेट पर नौकरी की मांग को लेकर उमेश चौहान के धरना-प्रदर्शन को वाशरी प्रबंधन ने अनुचित करार दिया है। दहीबाड़ी वाशरी के एसीबी इंडिया लिमिटेड के प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार सिन्हा और आरके कंस्ट्रक्शन के निदेशक रवि नायर ने कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उमेश पहले सब-कांट्रैक्टर का मजदूर था। सहायक श्रमायुक्त के समक्ष भी उसका दावा खारिज हो चुका है। प्रबंधन मानवता के आधार पर उसे अन्यत्र काम देने को तैयार है क्योंकि दहीबाड़ी वाशरी में पद रिक्त नहीं है, लेकिन वह इसी जगह काम करने की जिद पर अड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...