Dhanbad News: मछली पालन का प्रशिक्षण ले रहे युवा
धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मत्स्य विभाग की ओर से मछली पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दर्जनों युवाओं को मछली पालन की तकनीक, तालाब प्रबंधन और मछली के जीरा तैयार करने से संबंधित जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनकी आमदनी बढ़ाना है। धनबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षण देकर मछली पालन के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्हें मछलियों की देखभाल, उत्पादन बढ़ाने और पालन में आने वाली समस्याओं से निपटने के तरीके बताए जाते हैं। समय-समय पर तकनीकी सलाह भी दी जाती है, ताकि युवा व्यवसाय के रूप में उसे अपना सकें। विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों को मछली पालन के लिए अनुदान आधारित सहायता भी दी जाती है। कुछ योजनाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.