धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: भौंरा। बीसीसीएल ईजे एरिया के भौंरा स्थित एरिया लैब में गुरुवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और उन्हें अपने साथ ले गए। इसके साथ ही चोरों ने लैब के कई कमरों का ताला तोड़कर वहां रखे लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।लैब में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वे ड्यूटी पर पहुंचे, तो ताले टूटे हुए थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने बड़े अधिकारियों को दी। कर्मचारियों का कहना है कि लैब में कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं रहता है। इस वजह से यहां आए दिन चोरी और सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं होती रहती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...