धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जामाडोबा शास्त्री नगर में रविवार को आक्रोशित लोगों ने भैंस चोरी के आरोप में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को रंगेहाथ दबोच लिया। उग्र भीड़ ने आरोपियों की जमकर धुनाई करने के बाद जोड़ापोखर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय निवासी इन्द्रदेव यादव ने बताया कि शास्त्री नगर इलाके से पिछले छह महीनों के भीतर करीब 10 भैंस की चोरी हो चुकी है। बीते 15 दिनों के अंदर खुद इन्द्रदेव यादव और प्रेम यादव की एक-एक भैंस चोरी हुई थी, जिसकी वे लगातार तलाश कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बेलदौर: तीन मवेशी चोरी कर लेने की शिकायत इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि जामाडोबा अयोध्या नगरी स्थित एक यादव खटाल और घर में चोरी की भैंस देखी गई हैं। पीड़ित जब आरोपी ...