Dhanbad News: भौंरा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: भौंरा। जहाजटांड़ बस्ती स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र की रथयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भौंरा, मोहलबनी, काली मेला और जोड़ापोखर बस्ती के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर अपनी आस्था दिखाई। पूरा क्षेत्र 'जय जगन्नाथ' के उद्घोष से गूंज उठा। रथयात्रा के दौरान जहाज ग्राउंड में एक आकर्षक मेला भी लगाया गया था, जहां खिलौनों और विभिन्न व्यंजनों की दुकानें सजी थीं। लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मौके पर मुख्य रूप से पार्षद चंदन महतो, रीना महतो, रामचंद्र महतो, मौसम महंती, रामप्रसाद सिंह और कमल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हुआ रथयात्रा मार्ग यह भी पढ़ें- Chandauli Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.