धनबाद, अक्टूबर 9 -- Dhanbad News: भौंरा। भौंरा सीआईएसएफ यूनिट ने कोयला तस्करों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाते हुए अवैध कोयला और वाहन जब्त किए हैं। सीआईएसएफ की टीम ने यह छापेमारी कार्रवाई भौरा 8 नंबर के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की। इस कार्रवाई से क्षेत्र के कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान सीआईएसएफ ने मौके से करीब 2 टन अवैध कोयला जब्त किया है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 4 मोटरसाइकिल और एक स्कूटर को भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। सीआईएसएफ अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जब्त किए गए वाहनों और कोयले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...