Dhanbad News: भौंरा बंद खदान के मजदूरों को बंधक बना 150 फीट केबल की लूट
धनबाद, अक्टूबर 6 -- Dhanbad News: भौंरा ओपी क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी झरिया क्षेत्र की 37/38 बंद खदान में रविवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोला। हथियारबंद अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात मजदूरों को अपने कब्जे में ले लिया और बंधक बनाकर खदान के अंदर घुस गए। इसके बाद अपराधियों ने करीब 150 फीट एल्युमिनियम का केबल काटा और आसानी से चलते बने। इस दौरान खदान का एक खूंटा गिरने से एक अपराधी के घायल होने की भी चर्चा है। इससे पूर्व शनिवार की रात को भी अपराधियों ने इसी खदान से लगभग 100 फीट केबल की लूट की थी। इस खदान में हर सप्ताह होने वाली केबल लूट की वारदातों के कारण यहां कार्यरत मजदूरों में भारी भय और असुरक्षा का माहौल है। मजदूरों ने बताया कि खदान के अंदर दर्जनों बार लूट होने के कारण अब नाम मात्र का ही केबल बचा है, जिस पर अपराधियों की गिद्ध दृष्टि लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.