धनबाद, सितम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। भेलाटांड़ में तार टूटने से हड़कंप मच गई। सूचना के बाद मौके पर कर्मचारी पहुंचे और खराबी दूर की गई। वहीं तार टूटने से भेलाटांड़ सहित आसपास क्षेत्र में चार घंटे बिजली गुल रही है। तार दिन के 11 बजे टूटा, जिसे तीन बजे के बाद कनेक्शन जोड़कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि क्षेत्र में तार बदलने की योजना है। तार काफी जर्जर है। इसे जल्द ही बदला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...