धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड के सोनारडीह हॉल्ट के समीप रेल पटरी से चार मीटर की दूरी पर मंगलवार को हुए भू-धंसान के बाद बुधवार को रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने रेल पटरी और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। फिलहाल जेसीबी से धंसान स्थल पर डाली गई मिट्टी व मोरम का समतलीकरण कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार संभावित खतरे को देखते हुए अब धंसान स्थल पर बालू की भराई कराई जाएगी, ताकि जमीन को स्थिर किया जा सके। आईडब्ल्यू गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि रेल पटरी समेत आसपास के पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

रेल आंदोलनकारियों का बयान दूसरी ओर रेल आंदोलनकारी राजेन...