Dhanbad News: भू-धंसान से पुराने बालू बंकर में समाई क्रेन
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: पीबी एरिया अंतर्गत कच्छी बलिहारी हाइड्रोमाइनिंग कोलियरी चानक के समीप भू-धंसान की घटना में आउटसोर्सिंग कंपनी ईगलदीप की क्रेन पुराने बालू बंकर के धंसने से बने गोफ में समा गई। हादसे के वक्त क्रेन में मौजूद चालक और सहचालक ने समय रहते नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कंपनी द्वारा पंपिंग सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए क्रेन के जरिए पाइप और सबमर्सिबल पंप लगाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान जमीन धंसने से पुराना बालू बंकर बैठ गया और क्रेन सीधे गड्ढे में चली गई। परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह ने बताया कि उक्त बंकर अंग्रेजों के जमाने का है, जो लंबे समय से उपयोग में नहीं था। दुर्घटनाग्रस्त क्रेन को निकालने के लिए भारी क्रेन की मदद ली जा रही है। साथ ही गोफ बने बंकर की भराई मिट्टी और पत्थर से करने की प्रक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.