धनबाद, सितम्बर 16 -- Dhanbad News: जिले के भू-धंसान व अग्नि प्रभावित घोषित क्षेत्रों में संचालित स्कूलों को लेकर जिला प्रशासन अब गंभीर हो गया है। भू-धंसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र की चपेट में आनेवाले स्कूलों की शिफ्टिंग को ले जिला प्रशासन ने बुधवार को समाहरणालय में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। यह बैठक पहले 15 सितंबर को होने वाली थी, लेकिन अब यह बैठक बुधवार को होगी। बैठक में वैकल्पिक भूमि, भवन का चयन एवं सुरक्षा मापदंडों पर सहमति बनाने की कोशिश होगी। बीसीसीएल के अधिकारियों से इसपर चर्चा की जाएगी। चर्चा है कि 20 से अधिक ऐसे स्कूलों की शिफ्टिंग पर निर्णय लिया जा सकता है। बताते चलें कि पिछले दिनों बीबीसीएल ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा पुटकी, प्राथमिक विद्यालय खास भगतडीह झरिया समेत अन्य स्कूलों को डेंजर जोन में बताते हुए सुरक्षित भूमि पर शिफ्ट...