Dhanbad News: भूली की किशोरी लापता, गिरिडीह के युवक पर अपहरण का केस
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। भूली बी ब्लॉक की एक किशोरी 19 सितंबर से लापता है। किशोरी की मां ने गुरुवार को इस संबंध में भूली ओपी में लिखित शिकायत करते हुए दो लड़कों के खिलाफ पुत्री को अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में मां ने आरोप लगाया कि गिरिडीह अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ बुधुडीह निवासी शिबू यादव के पुत्र राजकुमार यादव ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। नाबालिग लड़की घर से निकलते समय अपने आधार कार्ड आदि के साथ-साथ घर में रखे 10 हजार रुपए, करीब पांच लाख रुपए के गहने भी ले गई है। लापता लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने आरोपी के पिता शिबू यादव से फोन पर पूछताछ की तो उसने बदसलूकी की। आरोप है कि शिबू यादव ने फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और धमकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.