धनबाद, जुलाई 9 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद में जिला परिषद ने अपनी खातियानी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। डीडीसी के आदेश पर भुईफोड़ मंदिर के समीप जिला परिषद की भूमि पर बने कच्चे मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। जिला परिषद के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद इस जमीन पर दुकानें बनाकर विकसित की जाएंगी, जिससे परिषद की आय में वृद्धि होगी और भूमि का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। अभियान के दौरान जिला अभियंता संजय कुमार दास, प्रधान सहायक सपन मंडल सहित जिला परिषद के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि जिला परिषद की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अतिक्रमणों क...