Dhanbad News: भीमकनाली में सौ टन अवैध कोयला जब्त
धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र के भीमकनाली मांझी बस्ती के समीप सुनसान स्थल पर रविवार को स्थानीय पुलिस, क्षेत्रीय बीसीसीएल प्रबंधन एवं सीआईसीएफ की संयुक्त टीम ने छापामारी कर करीब 100 टन अवैध कोयला जब्त कर ब्लॉक दो क्षेत्रीय प्रबंधन को सौंपा। मौके पर बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र के नोडल इंचार्ज नवीन कुमार के अ लावा छापेमारी दल में सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडर पीएस तंवर, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बाघमारा थाना के एएसआई सुदर्शन राम, वन विभाग से दीपक कुमार, संजय कुमार, विकास सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रामविलास स्कूल समीप अवैध कोयला जब्त किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.