धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: झरिया विधानसभा क्षेत्र के भालगढ़ा में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने जा रहा है। विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह के प्रयास से नया समरसेबल लगा दिया गया है, जिससे अगले दो-तीन दिनों में जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे त्योहारों के मौसम में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब पांच से सात हजार की आबादी को राहत मिलेगी। विधायक रागिनी सिंह ने दुर्गापूजा से पहले पानी की व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा, क्षेत्र में पेयजल के स्थायी समाधान के लिए 'हर घर नल-जल योजना' पर भी काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। नया समरसेबल लगने और हर घर नल-जल योजना पर काम आगे बढ़ने से भालगड़ा के ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जगी है।मेयर संजीव सिंह ने कहा कि जनता को बुनिय...