धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: झरिया। शिमलाबहाल कोलियरी का सबमर्सिबल पंप खराब होने से भालगढ़ा में पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने जलापूर्ति और बिजली संकट को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। अभिषेक सिंह ने बस्ताकोला महाप्रबंधक और कोलियरी पीओ से फोन पर बात कर तत्काल नया पंप लगाने और पिट वाटर सप्लाई शुरू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संघ उग्र आंदोलन करेगा। इस पर प्रबंधन ने जल्द नया पंप लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने सर्पदंश से मृत राजेश यादव के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर निखिलेश सिंह, विनोद सिंह, कमल शर्मा और अनिता दे...