धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद। झारखंड भाजपा किसान मोर्चा में धनबाद के दो भाजपाइयों को जगह मिली है। भाजपा ग्रामीण से विक्रांत उपाध्याय को किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं धनबाद महानगर के सुरेश महतो को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह की ओर से बुधवार को प्रदेश कमेटी की घोषणा की गई। धनबाद के विक्रांत उपाध्याय पूर्व की कमेटी में उपाध्यक्ष थे। वहीं सुरेश महतो पूर्व में किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी रह चुके हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...