धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद की जिप अध्यक्ष शारदा सिंह के ससुर व समाजसेवी लाल बाबू सिंह के निधन पर झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। कर्मवीर सिंह ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर भाजपा नेता शेखर सिंह समेत परिवार के सदस्य व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कार्यकर्ता के माता के निधन पर बंधाया ढाढस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...