धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: झारखंड में पिछले विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार झारखंड में लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के लिए पार्टी सर्वे करा रही है। धनबाद में भाजपा के कई पदाधिकारियों को भी सर्वे टीम की ओर से फोन कर जानकारी ली गई है। कुछ से सर्वे टीम के सदस्यों ने रूबरू बात की है। सूत्रों के अनुसार झारखंड में सभी लोकसभा एवं विधानसभा सीटों पर सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे टीम हर सीट पर तीन संभावित दावेदारों पर जानकारी जुटा रही है। सीटिंग सांसदों एवं विधायकों की मौजूदा स्थिति, लोकप्रियता, जनता के बीच राजनीतिक छवि सहित कई मुद्दों पर बात कर रही है। बताया गया कि सर्वे टीम केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर काम कर रही है। आम जनता के बीच भाजपा को ल...