धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: फुसबंगला-जामाडोबा मुख्य मार्ग स्थित भागा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग धनबाद सांसद के प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी ने आद्रा रेल मंडल के डीआरएम से की है। मंगलवार को समर्थकों संग प्रभावित स्थल पहुंचे अंसारी ने कहा कि वर्ष 2027 में सांसद की पहल पर हर हाल में ओवरब्रिज निर्माण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर 10-15 मिनट में ट्रेनों के परिचालन से फाटक बंद होने के कारण फुसबंगला, जामाडोबा, भागा व भौंरा क्षेत्र की बड़ी आबादी जाम से जूझ रही है। इसका सीधा असर स्कूल और अस्पताल जाने वाले राहगीरों पर पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो जनता के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भागा रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग

हिंदी हिन्दुस...