धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया विधानसभा क्षेत्र के भागा में प्रस्तावित विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण का मुद्दा झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को जोरदार तरीके से उठाया। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने के मामले को विधानसभा में उठायाभूमि आवंटन और अतिक्रमण विधायक ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि भागा में बिजली सब-स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि का आवंटन पहले ही किया जा चुका है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया है, जिससे निर्माण अधर में लटका हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि भागा में सब-स्टेशन के लिए आवंटित भूमि को जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि निर्माण समय पर पूरा हो सके।बिजली संकट से राहत विधायक ने कहा कि भागा में सब...