धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: स्टेशन रोड भागा स्थित मारवाड़ी युवा मंच सभागार में रविवार को दोपहर 'पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय पौधों का संवर्द्धन' विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी होगी। स्वदेशी स्वास्थ्य वनौषधि वाटिका केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंफर डिगवाडीह के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ सुधीर भारती होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल व जिला आयुष अधिकारी कुमकुम कपूर और मुख्य वक्ता वैद्य सुखलाल पंसारी होंगे। कार्यक्रम में झरिया क्षेत्र के आठ विद्यालयों से 40 छात्र-छात्राएं औषधीय पौधे लेकर पहुंच रहे हैं। स्वागताध्यक्ष सह मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अभिषेक तायल ने समाज से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। इसका उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा व औषधीय ज्ञान का विकास करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...