Dhanbad News: भागा और जोड़ापोखर में जलापूर्ति हुई बहाल
धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। थाना क्षेत्र के जामाडोबा बड़कीटांड़ में मुख्य सड़क किनारे झामाडा की चार इंच की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से भागा और जोड़ापोखर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप थी। पानी के अभाव में क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जामाडोबा-जीतपुर मुख्य सड़क के बड़कीटांड के पास तीसरी बार जमीन धंसने से लगभग 8 फीट गहरा गोफ (गड्ढा) बन गया, जिसकी चपेट में आकर पाइपलाइन टूट गई थी। पेयजल ठप होने से भागा, जोड़ापोखर, फुसबंगला और आसपास के मोहल्लों में हाहाकार मच गया और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर रहे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: परतोष में 15 दिन से बह रहा पानी इस संबंध में झामाडा के कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.