Dhanbad News: भाकपा माले ने नगर कार्यालय का किया घेराव
धनबाद, अक्टूबर 6 -- Dhanbad News: जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकालकर चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया। नगर सचिव अमरेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चरमराई सफाई व्यवस्था और पेयजल संकट पर रोष जताते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांगों में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा उठाव, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, सफाई कर्मियों का वेतन भुगतान और एसआईआर रद्द करना शामिल है। पार्टी ने आरोप लगाया कि परिषद में गुटबाजी के चलते मनमानी जारी है। साथ ही 15 जनवरी को सौंदर्यीकरण में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए धरने के बाद गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट दस माह बाद भी सार्वजनिक नहीं होने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी गई कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.