धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। शहरभर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न संस्थाओं और मंदिर कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को रथ पर बैठा कर शहरभर में यात्रा निकाली जाएगी। भगवान के रथ को आस्था की डोर से खींचने के लिए शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ेगा। वहीं अलौकिक और अद्भुत दृश्य के सैकड़ों भक्त साक्षी बनेंगे। भूईफोड़ मंदिर, मानस मंदिर, कोयला के नगर आद्या काली मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की यात्राधनसार जगन्नाथ मंदिर से निकलेगी रथ यात्रा: धनसार के जगन्नाथ मंदिर में शहर का सबसे पुराना रथ यात्रा महोत्सव है। मंदिर कमेटी की ओर से गुरुवार की संध्या चार बजे मंदिर परिसर से रथ ...