Dhanbad News: भवन प्रमंडल में टेंडर को लेकर मारपीट, दो पुलिस हिरासत में
धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: भवन प्रमंडल कार्यालय में बुधवार को जमशेदपुर और धनबाद संवेदकों के बीच टेंडर को लेकर विवाद इतना अधिक बढ़ गया देखते ही गाली-गलौज शुरू हो गई। धीरे-धीरे मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस पहुंची और मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि भवन प्रमंडल विभाग की ओर से लगभग ढाई करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर निकाला गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर के एक संवेदक एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय संवेदकों ने बाहरी संवेदक के कार्यालय पहुंचने का विरोध किया। देखते-देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय संवेदक लक्ष्मण सिंह, महेश शर्मा का आरोप है कि धनबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.