धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि।  मुनीडीह क्षेत्र स्थित भटिंडा फॉल में रविवार की शाम हादसा टल गया।

घटनाक्रम झरने में डूब रहे बोकारो के दो युवकों को स्थानीय तैराक लख्खी राम बाउरी और नितेश महतो ने समय रहते पानी में कूदकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद सभी युवक वहां से वापस लौट गए। जानकारी के अनुसार, बोकारो से पांच युवक दो मोटरसाइकिल से रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे भटिंडा फॉल घूमने पहुंचे थे। बताया जाता है कि सभी युवक वहां पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक सुरक्षा रस्सी पार कर गिरते झरने के समीप फोटो लेने लगा।

बचाव प्रयास इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसका दूसरा साथी भी पानी में चला गया। तीसरा युवक भी दोनों को बचाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गया...