Dhanbad News: भटिंडा फॉल की तेज धार में बहे तीन युवक, एक की मौत
धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि। मुनीडीह क्षेत्र स्थित भटिंडा फॉल की तेज धार में शुक्रवार को तीन युवक बह गए। इनमें से 20 साल के ओमप्रकाश पंडित की मौत हो गई। ओमप्रकाश का ममेरा भाई सुजल खुद निकल आया जबकि दोस्त साहिल को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने घटना के तीन घंटे बाद शाम करीब छह बजे ओमप्रकाश पंडित उर्फ गोलू के शव को फॉल से निकाला। वह गिरिडीह जिले के सरिया का रहनेवाला था। उसके पिता लक्ष्मण पंडित ऑटो चालक हैं। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश आईटीआई की परीक्षा देने सरिया से धनबाद आया था। परीक्षा के बाद वह लोयाबाद स्थित अपने मामा के घर पहुंचा और ममेरे भाई से भटिंडा फॉल घूमने चलने की इच्छा जताई। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कटेया में तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.