Dhanbad News: भगवान महावीर के 2553वें मोक्ष दिवस पर चढ़ाया निर्वाण लाडू
धनबाद, नवम्बर 9 -- Dhanbad News: जैन समाज धैया के जैन धर्मावलंबियों ने भगवान महावीर के 2553वें मोक्ष दिवस पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निर्वाण लाडू अर्पित किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान महावीर का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान महावीर की पूजा-अर्चना की गई और निर्वाण लाडू चढ़ाकर सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की गई। इससे एक दिन पूर्व जैन समाज के लोगों ने दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने घरों को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया। दीपों और रोशनी से पूरा समाज जगमगा उठा। कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन, संजय गोधा, प्रमोद जैन, सुशील बाकलीवाल, विनोद जैन, मनीष शाह, विनीत जैन, रेणु जैन, रिद्धि गोधा, करुणा गोधा, भारती जैन सहित आईआईटी आईएसएम धनबाद के छात्र-छात्राओं ने भाग ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.