धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: बलियापुर रोड स्थित सुबाला हाइलैंड सिटी दुर्गा मंदिर प्रांगण में सुरेंद्र हरिदास जी सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने श्रद्धा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण का रसपान किया। कथा के दिव्य प्रसंगों और भगवान की भक्तिमय लीलाओं को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा में सुरेंद्र जी ने कहा कि हर सनातनी को भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण पर अटूट विश्वास रखना चाहिए। प्रभु के प्रति श्रद्धा और विश्वास मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भगवान की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म, प्रेम और करुणा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसार की सभी वस्तुएं समय के साथ प्राप्त और समाप्त हो सकती हैं, लेकिन बीता हुआ...