Dhanbad News: भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीष देकर विदा हुईं मां दुर्गा
धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: श्रद्धा, भक्ति और शक्ति की आराधना के बीच शारदीय नवरात्र का समापन विजयादशमी के साथ हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीष देकर मां दुर्गा विदा हो गईं। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों से बुधवार को मां की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। भक्तों ने अगले बरस फिर से आने की कामना के साथ मां को विदा किया। हरि मंदिर में हर बार की तरह कंधों पर मां की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इससे पहले हरि मंदिर, हीरापुर दुर्गा मंदिर, नावाडीह दुर्गा मंडप सहित कई पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेला में हिस्सा लिया। विजयादशमी के अवसर पर शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडालों और मंदिरों में पारंपरिक सिंदूर खेला के भव्य आयोजन हुए। सुहागिनों ने सफेद-लाल पाड़ की पारंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.