धनबाद, नवम्बर 9 -- Dhanbad News: कार्तिक अमावस्या पर रविवार को पूरे शहर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां महाकाली की पूजा-अर्चना की गई। हीरापुर चिल्ड्रेन पार्क, जेसी मल्लिक और तेलीपाड़ा समेत विभिन्न इलाकों में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं तेलीपाड़ा स्थित श्यामा काली मंदिर, कोयला नगर के आद्या काली मंदिर, जेसी मल्लिक नेपाल काली मंदिर और हीरापुर हरि मंदिर , मनईटांड़, पुराना काली मंदिर, सहित अन्य मंदिरों में मध्यरात्रि के बाद विधि-विधान से पूजा हुई। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तेलीपाड़ा श्यामा काली मंदिर में बलिदान के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। परंपरा के अनुसार यहां सूर्य की रोशनी पड़ने से पहले ही प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: हर्षोल्लास व धूम-धाम के साथ महेशपुर में मनी दीपाव...