Dhanbad News: ब्लास्टिंग के विरोध में दो कर्मियों को बनाया बंधक
धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: आमझर मंडलटोला के पास रेलवे के संवेदक द्वारा कराई जा रही ब्लास्टिंग के पत्थर गांव तक पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बुधवार की रात ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए ब्लास्टिंग कार्य से जुड़े दो लोगों को पकड़ लिया और हरिमंदिर में बंधक बना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर थाने ले आई। ग्रामीणों ने बुधवार रात मौके से चित्तरंजन सिंह और हबीब अंसारी को पकड़ा और अपने साथ गांव ले आए। दोनों को गांव के हरिमंदिर में कई घंटों तक बंधक बनाए रखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र रवानी को पूरे मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से ब्लास्टिंग कराई जा रही है। ब्लास्टिंग के पत्थर गांव तक उड़कर आ रहे हैं, जिससे हर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.