Dhanbad News: ब्लड चढ़ाने को लेकर नर्स और परिजनों में नोकझोंक
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के थैलेसीमिया डे-केयर यूनिट में शनिवार को बच्चों को रक्त चढ़ाने को लेकर नर्स और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चों को समय पर ब्लड चढ़ाने का अनुरोध करने पर ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने आनाकानी की और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। वहीं नर्सों का कहना है कि उनकी ड्यूटी पीडियाट्रिक वार्ड में भी थी। वहां एक गंभीर बच्चे का इलाज चल रहा था। उन्होंने परिजनों से कुछ देर इंतजार करने का अनुरोध किया था, लेकिन वे तत्काल आने की जिद करने लगे और विवाद की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: निजी ब्लड बैंक की मनाही, खून चढ़ाने को भटक रहे थैलेसीमिया के मरीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.