धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: बाघमारा प्रखंड के बौआकला बस्ती स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को तीन अतिरिक्त भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। विधायक ने कहा कि यह निर्माण कार्य विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने व विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर मुखिया भीमलाल रजक, दयानंद महतो, विकास महतो, दयाल महतो, दयानंद महतो, यदुनाथ सिंह चौधरी, भागीरथ महतो, अरुण महतो, गणेश प्रसाद पंडित, शंकर रवानी, फणीभूषण महतो, पूर्व मुखिया मो. आजाद, संतोष साव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...